गुरुवार, 9 मार्च 2017

सूरजपुर पुलिस द्वारा मनाया गया अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस...

सूरजपुर । जिला पुलिस द्वारा अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक निधि सोम द्वारा स्वयं की एक कविता पढी गई जो इस कार्यक्रम की मूल भावना को परिलक्षित कर रहा था-

"कभी है वो बचपन की निश्छल मुस्कान,
कभी है , सुंदर साज श्रृंगार सी।

बहन है ख्याल रखने वाली फरिश्ता, 
तो दोस्त के रूप में हँसी की बहार सी।

माँ, पत्नी, प्रेमिका, बेटी है तो, 
समर्पण, प्यार के संचार सी।

संयम की मूरत, ममता की सूरत, 
तो कभी शक्ति के ललकार सी।

कहते अबला जिसे, कोख से जन्मे उसके, 
वो है कुदरत की अनमोल कृति,
          वात्सल्य,
          प्रेम,
          त्याग
          करुणा,
          और 
खुशियों भरे संसार सी॥" 

इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत द्वारा महिलाओं का जीवन में महत्व बताते हुए उन्हें पुरूषों से भी महान बताते हुए सृष्टि की रचना करने वाली व मानवता की संरक्षक, मार्गदर्शक बताया। महिला दिवस के अवसर पर सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा जिले की महिला आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों, निरीक्षक को प्रशंसा द्वारा एवं महिला उप पुलिस अधीक्षकों को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया है जिसकी घोषणा अति. पुलिस अधी. महोदय द्वारा की गई व प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

इस अवसर की कुछ झलकियां ...









'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।