सूरजपुर। जिले के नये पुलिस अधीक्षक श्री जी.एस.जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.आंचला ने पुष्पगुच्छ से श्री जायसवाल का स्वागत करते हुये कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.आंचला ने जिले में कार्यरत् डी.एस.पी. अजाक बी.एल.केहरी जो हाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये उन्हें अशोक स्तम्भ लगाया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव, एसडीओपी ओड़गी डाॅ. ध्रुवेश जायसवाल, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी दीपक पासवान, सुनील तिवारी, तेजनाथ सिंह, सी.पी.तिवारी, रामेन्द्र सिंह, व्ही.एन.भारद्वाज, ए0टोप्पो, अजरूद्दीन, ओ.पी.कुजूर, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, एसआई सी.आर.राजवाड़े, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, कपिलदेव पाण्डेय, रविन्द्र प्रताप सिंह, सुमन्त पाण्डेय, सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।