रविवार, 12 मार्च 2017

होलिका दहन के पूर्व शहर में पुलिस बल सुरक्षा के लिए रवाना


सूरजपुर। होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन से पूर्व सूरजपुर जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है और सभी दिशाओं में पेट्रोलिंग के लिए पुलिस वाहन चल रहें हैं। किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में आम जनता पुलिस से संपर्क कर सकती है। 
लोग सुरक्षा के एहसास के साथ प्रेम और खुशियों का त्यौहार होली मनाएं। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सुरक्षित होली मनाने की सूरजपुर पुलिस सभी से अपील करती है। 

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।